फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नंदा गौरा योजना के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाएं

Fri, 05 Jan 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम प्रधान संगठन ने नंदा गौरा योजना के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने कहा कि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अभ्यर्थियों से नंदा गौरा योजना के आवेदन ऑनलाइन मांगे जा रहे हैं। मगर दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा कराने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों को गांवों से बाजारों की दौड़ लगानी पड़ रही है लेकिन इंटरनेट सहित अन्य समस्याओं के कारण कई लोगों के आवेदन जमा नहीं हो पा रहे हैं। विभाग की ओर से आवेदन तिथि बढ़ाने का शासनादेश जारी किया गया लेकिन ऑनलाइन साइट नहीं चलने से अभ्यर्थियों के आवेदन जमा नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने 15 जनवरी तक आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें