शिव शक्ति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के सहयोग से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित रामलीला श्रीराम के राज्य अभिषेक के साथ संपन्न हो गई। मौके पर भव्य झांकी भी निकाली गई। उधर, नरकोटा में भी 11 दिवसीय रामलीला अनुष्ठान प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ समाप्त हो गया है। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में रामलीला मंचन के तहत श्रीराम, सीता व लक्ष्मण संग हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। दोपहर बाद नया बस अड्डा स्थित पांडाल में श्रीराम राज्य अभिषेक लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात्रि को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया जिसमें पात्रों ने जीवंत अभिनय किया। उधर, नरकोटा गांव में भी रामलीला मंचन संपन्न हो गया है। दूसरी तरफ केदारघाटी के गुप्तकाशी में श्रीकाशी विश्वनाथ 11 गांव समिति के सहयोग से आयोजित रामलीला के सातवें दिन अंगद-रावण संवाद लीला का मंचन किया गया। संवाद