फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ता ढहने से स्कूल का मुख्य मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास पुश्ता ध्वस्त होने से छात्र-छात्राओं को खतरा है। स्कूल प्रबंधन ने जिलाधिकारी व एनएच के अधिकारियों से पुश्ता निर्माण की मांग की है। ऑलवेदर रोड परियोजना में बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण किया गया है। गुलाबराय में संचालित अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास हाईवे किनारे नमामि गंगे का प्लांट भी लगाया गया है लेकिन यहां भारी पुश्ता ध्वस्त हो रखा है। इस कारण स्कूल का मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है। साथ ही हाईवे के ऊपरी तरफ भी पत्थर गिरने का खतरा है। इन हालात में छात्र-छात्राओं को अन्य रास्ते से आवाजाही कराई जा रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रशासन, एनएच व जनप्रतिनिधियों को स्थिति से अवगत कराने के तीन माह बाद भी पुश्ता निर्माण नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि एनएच-लोनिवि से मामले की जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें