फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन और 15 अगस्त पर सुरक्षा को चला ऑपरेशन ऑल क्लियर

विज्ञापन
13केटीएम09पी- खटीमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर झनकईया के पास वाहनों की जांच करती पुल? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पुलिस और खुफिया विभाग ने जिले भर में ऑपरेशन ऑल क्लियर चलाया। बम निरोधक दस्ते ने भी डॉग स्क्वाएड टीम ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाकर संवेदनशील स्थानों पर लोगों को चेक किया।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सभी थानों की पुलिस और खुफिया विभाग को 15 अगस्त तक ऑपरेशन ऑल क्लियर चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाएड की ओर से भी सुबह-शाम संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को रुद्रपुर, बाजपुर और गदरपुर आदि क्षेत्र में जहां एलआईयू द्वारा रोडवेज और रेलवे स्टेशनों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर लोगों का सत्यापन किया गया।
वहीं, बम निरोधक दस्ते ने भी डॉग स्क्वाएड टीम की रॉक्सी को लेकर बस, ट्रेन, मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों आदि के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लोगों की चेकिंग की। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाजार क्षेत्र में पुलिस के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया है। 15 अगस्त के दिन भी जिले भर में विशेष तौर पर गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

इधर, गदरपुर में एलआईयू की टीम ने एसआई केसी कांडपाल के नेतृत्व में बुध बाजार स्थित कम्बोज धर्मशाला, सुहाबाराम भुड्डी धर्मशाला एवं दिनेशपुर मोड़ तिराहा पर अनमोल होटल सहित कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/ढाबों आदि में चेकिंग कर संदिग्धों का सत्यापन किया। टीम में हेड कांस्टेबल इंद्र सिंह रावत आदि थे।
आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों में सघन चेकिंग की
रुद्रपुर। रक्षाबंधन और गणतंत्र दिवस को लेकर सोमवार रात और मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग की। आरपीएफ के दरोगा ने यात्रियों से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा।
साथ ही यात्रियों से किसी भी व्यक्ति द्वारा दी गई वस्तु न खाने की अपील की। आरपीएफ की टीम ने रानीखेत एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस व संपर्क क्रांति ट्रेनों में चेकिंग के दौरान यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें