प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुद्रप्रयाग सेवा केंद्र ने दो हजार से अधिक भाई-बहनों को राखी बांटी। नगर से लेकर गांवों तक लिफाफे में राखी भेजी गई। ब्रह्मकुमारी ज्योति, उपासना, नीलम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से जिले में राखी बांटने का कार्यक्रम शुरू किया गया था। रक्षाबंधन तक 1200 भाई-बहनों को राखी भेज दी गई थी। अब तक जिले में 2000 भाई-बहनों को राखी उनके घर के पते पर भेज दी गई है।