ऊखीमठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि बंदरों के आतंक से स्कूली बच्चों, बड़ों व बुजुर्गों को खतरा बना हुआ है। डेढ़ माह में बंदर छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जीआईसी, मंदिर मार्ग व डंगवाड़ी मोहल्ले में बंदरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पांच दिन पहले ही 56 वर्षीय महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर रुक्मिणी देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, सीमा देवी, प्रकाश गुंसाई, बबिता भट्ट, आशा देवी, नागेंद्र राणा, राजकुमार तिवारी, हरिमोहन भट्ट, संगीता कुंवर, रमा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।