पार्षद संघ की अध्यक्ष को बधाई देते मेयर व पार्षद।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नगर निगम के वार्ड 26 की पार्षद रजनी रावत पार्षद संघ की अध्यक्ष चुनी गईं हैं। नगर निगम में पहली बार पार्षद संघ का गठन किया है। मॉडल कॉलोनी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पार्षदों ने रजनी को पार्षद संघ की अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही पार्षद विधान राय को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर किरन राठौर, निमित शर्मा व जितेंद्र यादव, मंत्री पद पर पूजा कोहली, संयुक्त सचिव पद पर अंबर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर बबलू सागर, संगठन मंत्री के पद रीना जग्गा, कमला देवी को प्रचार मंत्री व पुष्पा कोली को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मेयर रामपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। वहां पार्षद सुशील चौहान, सीमा गुप्ता, प्रमोद शर्मा, महेंद्र आर्या आदि थे।