फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शतावरी के प्रति जागरूक किया

Wed, 11 Nov 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोसायटी फॉर माउंटेन एप्रोप्रियेट रिसोर्स डेवलपमेंट रुद्रप्रयाग ने अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी जन-जागरूकता अभियान के तहत शिविर एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया। यहां किसानों, महिलाओं, युवाओं को शतावरी के औषधीय, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को शतावरी के पारंपरिक आयुर्वेदिक उपयोग, वैज्ञानिक खेती की तकनीकों, पौधरोपण, संरक्षण तथा व्यावसायिक उत्पादन की संभावनाओं से अवगत कराया गया। डाॅ. बीएस मंगवाल ने बताया कि शतावरी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, किसानों को प्रोत्साहित करने तथा औषधीय पौधों की खेती एवं संरक्षण को जन-अभियान का प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें