फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: होमगार्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

Wed, 11 Nov 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में होमगार्ड के 20 पुरुष और चार महिला पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पुरुष संवर्ग में 19 और महिला संवर्ग में दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुरुष वर्ग में अनुसूचित जनजाति का अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने से एक पद रिक्त रह गया। वहीं महिला वर्ग में अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने से दो पद रिक्त रखे गए हैं। चयनित पुरुष अभ्यर्थियों में सात अनारक्षित, दो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छह अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जनजाति और तीन विशेष श्रेणी के हैं। महिला संवर्ग में दोनों चयनित अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी से हैं। प्रभारी जिला कमांडेंट सुरेन्द्र दत्त डंगवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें