फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर छापेमारी, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
रुद्रपुर के मॉल में स्पा सेंटरों पर छापेमारी करती पुलिस। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एक मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की अचानक छापा मारा। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों का सत्यापन नहीं होने पर पुलिस ने चालान किया। बृहस्पतिवार की शाम पंतनगर थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी ने पुलिस टीम के साथ मेट्रो पोलिस मॉल में संचालित हो रहे चार स्पा सेंटरों में छापा मारा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। स्पा सेंटरों में कार्रवाई होते देख काम करने वाली युवतियों को स्पा संचालकों ने मौके से हटा दिया। कई स्पा संचालकों ने काम करने वाली दिल्ली और अन्य राज्यों की युवतियों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने बताया कि द गोल्डन स्पा, सेवेन स्काई स्पा, मैलोडी, हल्क स्टीम स्पा के संचालकों की ओर से स्पा में काम रही युवतियों का सत्यापन नहीं कराने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें