फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुवीर सिंह को ‘मैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Fri, 09 Dec 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
रघुवीर कंडवाल। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
सामाजिक सरोकारों से जुड़े रघुवीर सिंह कंडवाल को द वीक पत्रिका ने ‘मैन ऑफ द ईयर’ चुना है। कंडवाल 25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक स्थित बुडना गांव निवासी व ग्रास संस्था के संस्थापक कंडवाल आपदा प्रबंधन, आजीविका और वाटर मैनेजमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। वर्ष  1991 से वह प्रभावितों की मदद में जुटे है।

वह जखोली के 200 से अधिक काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2008 में उत्तराखंड क्लब नई दिल्ली, पुरस्कृत कर चुका है। वर्ष 2013 की आपदा के प्रभावितों की मदद में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कई प्रभावित परिवारों के घर बनवाए और उन्हें स्वरोजगार योग्य भी बनाया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा मैन ऑफ द ईयर चुने जाने के बारे में कंडवाल ने कहा कि, इससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वे अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। बता दें कि तीन सप्ताह पूर्व पत्रिका द्वारा सर्वे किया गया था।

अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कर चुके काम
रुद्रप्रयाग। 2013 की आपदा के बाद प्रभावितों की मदद के लिए रघुवीर सिंह कंडवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ भी कार्य किया। उनके सहयोग से जैली व कांडई में 140 घर बनवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें