फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां क्वारिंका की वन्याथ का सारी गांव में हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
सारी गांव में आराध्य माता क्वारिंका देवी को अर्ध्य लगाते हुए ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के छहजूला पट्टी की आराध्य देवी मां भगवती क्वांरिका की वन्याथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सारी गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने देवी का भव्य स्वागत कर सामूहिक अर्घ्य लगाया। इस मौके पर देवी के दर्शनों के लिए ध्याणियों, प्रवासियों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। गांव में रात्रि जागरण भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्वांरिका देवी की वन्याथ यात्रा सारी गांव पहुंची। कड़ाके की ठंड में भी देवी के भक्त नंगे पांव यात्रा में शामिल हो रहे हैं। गांव में ग्रामीणों ने आराध्य भगवती का ढोल-दमाऊं व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों व वैदिक पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। इस मौके पर गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने देवी के जागर व गीत भी गाए। गांव के सभी परिवारों ने विभिन्न पूजन सामग्री के साथ फल, फूल व श्रृंगार सामग्री भेंट करते हुए आराध्य के दर्शन किए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी, दीपेंद्र कुंवर, दीपक रावत, उमेश्वर कुंवर, प्रमोद सिंह नेगी, डीएस कुंवर, वीरपाल सिंह नेगी, विनोद भट्ट, श्यामनंदन भट्ट, अनुराग भट्ट आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें