रुद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से रविवार रात रुद्रपुर में आयोजित लोहड़ी मेले में पंजाबी लोकनृत्यों की धूम रही। बच्चों व कलाकारों ने पंजाबी लोक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांध दिया। आलम यह रहा कि दर्शक भी प्रस्तुतियों पर झूम उठे। कार्यक्रम पूरी तरह से पंजाबी संस्कृति में सराबोर रहा।
गांधी पार्क में देर शाम दो दिनी लोहड़ी मेले का मुख्य अतिथि जसविंदर खरबंदा, विधायक राजकुमार ठुकराल, कार्यक्रम की अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार व मेयर रामपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों व बच्चों ने पंजाबी लोकनृत्य भंगड़ा व गिद्दा आदि की खूबसूरत प्रस्तुति दी। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत खूब तालियां बटोरीं। बालिकाओं ने नारी सम्मान पर शानदार प्रस्तुति दी। सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र के भी पंजाबी लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम स्थल पर खानपान समेत विभिन्न उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
साथ ही लोगों ने लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। देर रात तक लोहड़ी मेले में पंजाबी लोकनृत्यों की धूम रही। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, संदीप चीमा, भारतभूषण चुघ, मोनिका अरोरा, राम सिंह बेदी, अमित बांगा, पंकज कालड़ा, हिमांशु गाबा, आशा मुंजाल, कुलदीप कौर, मोहित बत्रा, डॉ. प्रदीप अदलखा, गुरमीत सिंह, नरेंद्र अरोरा, नंदलाल भुड्डी, पवन गाबा, राजेश कामरा, सुधांशु गाबा, दीपक अरोरा, अजय सरदाना आदि थे।