फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का रुद्रप्रयाग में धरना- प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊखीमठ में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सरकार का पुतला दहन करने सामान्य-ओबीसी क - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय में संगम बाजार से मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, दूसरी ओर एसोसिएशन के शाखा ऊखीमठ के कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग की। उधर दूसरी ओर तहसील परिसर ऊखीमठ में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों का आंदोलन तहसील परिसर ऊखीमठ में 11वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को सभी कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल लेकर मुख्य बाजार ऊखीमठ पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर महामंत्री विक्रम सिंह झिंक्वाण, संरक्षक कुशलानंद भट्ट, डीसीएस बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत, अरविंद तिंदोरी, प्रेम सिंह राणा, नारायणदत्त जुयाल, राजेंद्र नेगी, विष्णुदत्त नौटियाल, गजेंद्र करासी, बीपी किमोठी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें