फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद भी बाजार और सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा

विज्ञापन
रुद्रपुर होली के अगले दिन कुछ ऐसा नजर आया मुख्य बाजार का दृश्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के अगले दिन यानी बुधवार को रुद्रपुर बाजार और अधिकांश सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। रुद्रपुर मुख्य बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ भी बेहद कम रही। अधिकांश व्यापारियों ने दोपहर के समय दुकानें खोलीं। वहीं अधिकतर सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रहीं। जिस कारण विभिन्न विभागीय कर्यों से विकास भवन में पहुंचे लोग कार्यालयों के बाहर भटकते नजर आए। कुछ कार्यालयों में एक-दो कर्मचारी मिले लेकिन अधिकारी नदारद रहे। कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारी तो साइट अथवा फील्ड में गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें