फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार के नाली निर्माण में हो रही देरी, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य बाजार में नालियों के निर्माण में हो रही देरी का आरोप लगाकर सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर रोष जताते हुए व्यापार और व्यापारी को प्रभावित करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र सिडाना की अगुवाई में व्यापारियों ने मुख्य बाजार स्थित हरिमंदिर गली के प्रवेश द्वार पर नाला खुदाई के बाद एकत्र मलबे में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण से ग्राहकों व स्थानीय नागरिकों को बहुत दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि निगम की सुस्ती के कारण प्रवेश द्वार को खोद दिया गया है। इस कारण ग्राहक उनकी दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र ही नाली का निर्माण नही किया जाता तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहां पर व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा, ओमप्रकाश कालरा, नीतिन भल्ला, चिराग कालरा, चक्षु अरोरा, हितेश अरोरा, शम्मी, पवन, सचिन भल्ला, सोनू चावला, राजेश गुलाटी, रमन अरोरा, अभिषेक भल्ला, अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें