फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की सुरक्षा को खत्म कर रहा है लेबर कोड

विज्ञापन
रुद्रपुर में संकल्प सभा को संबोधित करते मजदूर नेता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर सोमवार को संकल्प सभा का आयोजन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से लेबर कोड, कृषि कानून की वापसी की मांग के साथ ही बेरोजगारों को 10 हजार रुपये का भत्ता देने की मांग गई।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक पर प्रतिवाद प्रदर्शन के साथ संकल्प सभा में ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि 44 लेबर कानून को खत्म कर चार लेबर कोड को संसद से पारित कर दिया गया है। लेबर कोड मजदूरों की सुरक्षा को खत्म कर रहा है। सभी ने एक स्वर में लेबर कोडों की वापसी की मांग की। वहां मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश तिवारी, एक्टू प्रदेश महामंत्री केके बोरा, मजदूर सहयोग केंद्र के संरक्षक मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद्र, नेस्ले यूनियन के ऋषिपाल सिंह, राकेट रिद्धी सिद्धि यूनियन के धीरज जोशी, इंटराज यूनियन के विशाल, सनसेरा यूनियन के नरेद्र बानी, डेल्टा के विद्यासागर, निर्माण मजदूर यूनियन के उत्तम दास, एलजीबी यूनियन के पूरन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें