फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बेलनी में नए पुल के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भवन स्वामियों और व्यापारियों ने पुल निरस्त करने की उठाई मांग
कहा-पुल बनने पर हटेंगी दुकानें, रोजगार का हो जाएगा संकट
आज से धरने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। बेलनी में प्रस्तावित 85.68 मीटर लंबे नए मोटर पुल के विरोध में प्रभावित लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रभावित भवन स्वामियों और व्यापारियों ने बेलनी में प्रदर्शन कर पुल को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा यहां नए पुल की जरूरत नहीं है। पुल बना तो रोजगार का संकट हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि मांग नहीं मानी गई तो बृहस्पतिवार से धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अलकनंदा नदी पर बेलनी के पास पहले ही नया पुल और सुरंग बनकर बदरीनाथ हाईवे से जुड़ चुके हैं। बेलनी का पुराना पुल अभी उपयोग में है और उसे मरम्मत कर बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसे में नए पुल की जरूरत नहीं है। प्रभावितों के अनुसार प्रस्तावित पुल निर्माण से 28 व्यापारी और 10 भवन स्वामी प्रभावित होंगे। इनमें से कई लोग 40-50 वर्षों से कारोबार कर रहे हैं और कुछ ने बैंक से ऋण लेकर व्यवसाय स्थापित किया है। निर्माण के लिए दुकानें और भवन हटाए गए तो उनके सामने रोजगार और आवास का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बेलनी पुल स्थगित करो के नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित पुल को निरस्त करने की मांग की। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रस्तावित पुल से प्रभावित भवन स्वामियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने थे। इसके बावजूद प्रभावित लोगों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। प्रदर्शन में श्रीराज बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, भजन सिंह, मोहन सिंह, दलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत, अनीता बर्तवाल, जयपाल बुटोला, प्रमिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें