फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी

Thu, 16 Jul 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री और विधायक ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ/अगस्त्यमुनि/जखोली। हरेला पर्व पर जिलेभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण किया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम जवाड़ी में हुआ। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रुद्राक्ष का पौधरोपण करते हुए कहा कि पौधे लगाना ही नहीं उनका संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर से एक पेड़ गुरु के नाम अभियान भी शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान पौधरोपण अभियान जारी रहेगा और रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है। उधर ऊखीमठ के जैबीरी में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। गढ़सारी-क्यूंजा घाटी में मंदाकिनी की आवाज सेना और वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने रुद्राक्ष, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अगस्त्यमुनि पीजी कॉलेज, वेद भवन संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य शशि भूषण बमोला ने और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सहित कई संस्थानों में भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें