फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी में पृथक रुद्रप्रयाग ब्लॉक का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत मंदाकिनी-अगस्त्यमुनि की बीडीसी बैठक में पृथक रुद्रप्रयाग ब्लॉक के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही ग्राम प्रधानों ने फ्रंट लाइन कोरोना वारियर घोषित कर प्राथमिकता से बूस्टर डोज लगाने की मांग की। बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली की समस्या और वन्य जीवों के आतंक के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

प्रमुख विजया देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा जवाब नहीं देने पर रोष जताया। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पृथक रुद्रप्रयाग ब्लॉक का प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर डीडीओ मनविंदर कौर ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीर होकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा ने वन्य जीवों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान अमित प्रदाली व क्षेपं सदस्य सावन नेगी ने बीडीसी में लीड बैंक, जलागम, आजीविका मिशन सहित विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बुलाने की मांग की। सदन में शिवानंदी-सिमतोली मोटर मार्ग पर हो रहे भूधंसाव की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, जिपं सदस्य सुमन नेगी, ग्राम प्रधान अर्चना चमोली, राजेश बिष्ट, शिवानंद नौटियाल, विकास नौटियाल, देवेश्वरी रौथाण, चंद्रमोहन, सतेंद्र राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें