अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक विकास समिति, प्राथमिक-माध्यमिक अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षक संगठन, जिला शाखा की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष बलदेव सिंह टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने अनुसूचित जाति/जनजाति के पदोन्नति में आरक्षण विषयक गठित आयोग मोहम्मद इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट सरकार को सौंपने तक विभागीय स्तर पर हो रही पदोन्नतियों पर रोक लगाने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पदोन्नतियां की जाए, जिससे अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर महिपाल कोहली, एचएल शास्त्री, विजय वैरवाण, जवाहर वैरवाण, विनोद कोहली सहित कई शिक्षक मौजूद थे।