फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव तक सड़क पहुंचाना प्राथमिकता: शैला

Fri, 01 Jan 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष 2016 के लिए अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताते हुए श्रीमती रावत ने कहा कि इस वर्ष आपदा प्रभावित सभी लोगों को समुचित मुआवजा मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही केदारनाथ यात्रा को बेहतर व सुविधाजनक संचालित करने के लिए सबका सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार केदारनाथ यात्रा की तर्ज पर बाबा मद्महेश्वर व तुंगनाथ यात्रा को भी संचालित करवाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमलीजाता पहनाने के लिए वर्षभर कार्य किए जाएंगें। इससे क्षेत्र में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, यातायात, पेयजल, विद्युत आदि सुविधाएं मिल सकेंगी।             
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें