फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग की 7 महिला ग्राम प्रधान का पीएम करेंगे सम्मान

Sat, 04 Mar 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 7 महिला ग्राम प्रधान सहित 9 महिलाएं विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगी। इन ग्राम प्रधानों ने अपनी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई है। सभी गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन


केदारघाटी की ग्राम पंचायत लमगौंडी, जून 2013 की आपदा में व्यापक रूप से प्रभावित हो चुका है। इन हालात में ग्राम प्रधान दीपा जुगरान के लिए लोगों को ओडीएफ के लिए प्रेरित करना चुनौती थी, लेकिन उन्होंने हरसंभव प्रयास करते हुए ग्राम पंचायत को ओडीएफ किया। यहां 365 परिवार निवास कर रहे हैं, जिनके अपने शौचालय हैं। जखोली ब्लाक की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुमड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमित्रा देवी ने 500 से अधिक परिवारों को ओडीएफ के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत नगरासू की प्रधान ऊषा देवी ने सभी 500 परिवारों के शौचालय बनवाएं।

वहीं ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने डांगी में 350, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल ने गुप्तकाशी में 86, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने खरियाल-देवल में 150 और अमरा देवी ने चोपड़ा-पांजणा में 94 परिवारों के लिए शौचालय बनाने में अहम भूमिका निभाई। इधर, परियोजना प्रबंधक, स्वजल सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि यह जिले के गौरव की बात है कि विश्व महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन के लिए 9 महिलाओं को प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। ये सभी लोग शनिवार को गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें