प्रीत विहार कालोनी सील होने के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। रामपुर बॉर्डर से सटे रुद्रपुर के प्रीत विहार कालोनी को सील कर दिया गया है। जमातियों के चोरी-छुपे इस गांव के रास्ते आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उत्तराखंड और उतरप्रदेश से लगे रामपुर बॉर्डर को लॉकडाउन के बाद से पुलिस ने पहरा देना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी कई लोग चोरी-छुपे कालोनी के रास्ते शहर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस को इनपुट मिला कि इस रास्ते कुछ जमाती भी निकले हैं।
सीओ अमित कुमार ने बताया एहतियातन गांव को सील किया गया है। गांव के रास्ते आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। स्वास्थ्य व पुलिस टीम गांव में नजर बनाए हुए है।