जहां पूरा देश कोरोना वायरस से बचाव के लिए जूझ रहा है और देश में लॉकडाउन किया हुआ है। उस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार सड़कों पर ड्यूटी कर रही है। लेकिन शराब तस्करों ने ऐसे ही ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया।
जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर बीसवां मील चौक पर ड्यूटी कर रही पुलिस टीम ने लॉकडाउन के कारण कार व सूमो को रोकने का प्रयास किया तो वहां लगाए गए बैरिकेट्स को टक्कर मारकर गाड़ी लेकर भागने लगे। उनको पकड़ने का पुलिस कर्मी ने प्रयास किया और उनके पीछे अपनी गाड़ी लगाई तो उनपर भी हमला कर दिया। कार में सवार शराब तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उसके दोनों टायर फट गए। इससे गाड़ी में सवार सिपाही नीरज घायल हो गया। वहां से शराब तस्कर उन पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राई के एएसआई मनोज ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शराब तस्कारों का जल्द ही पकड़ने का दावा किया गया है।