फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला हॉस्पिटल में आज होगा डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उजाला हॉस्पिटल में एडवांस स्टेट ऑफ द आर्ट डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन रविवार 15 दिसंबर को किया जाएगा। यह कुमाऊं मंडल में पहली विश्वस्तरीय यूनिट होगी। इसका उद्घाटन प्रदेश के श्रम एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत करेंगे।
विज्ञापन

प्राय: देखा जाता है कि डायलिसिस में उत्तराखंड के लोगों को अच्छी सुविधा नहीं मिल पाती है। कई स्थानों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना तकनीशियन ही डायलिसिस कर रहे हैं। उत्तराखंड में अधिकतर लोग गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं। जिसे देखते हुए उजाला हॉस्पिटल ने एडवांस स्टेट ऑफ द आर्ट डायलिसिस यूनिट शुरू करने का निर्णय लिया है। इस यूनिट में सभी प्रकार के जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे। प्रारंभ में यह यूनिट सात बेड की होगी।
इसके अलावा, हॉस्पिटल ने इमरजेंसी में अलग से डायलिसिस की सुविधा विकसित की है। इस यूनिट का प्रबंधन और संचालन वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट (प्रो.) डॉ. जेएस विश्नोई की देखरेख में होगा। प्रख्यात गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्नोई विभिन्न मेडिकल संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खास बात यह है कि इस यूनिट को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना से भी जोड़ा गया है। इस सुविधा का उद्देश्य अधिकतम देखभाल के साथ 24 घंटे लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें