फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में पीआरडी जवानों ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 28 Nov 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। समान कार्य-समान वेतन और 365 दिन रोजगार की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला। सेना बैंड से पेट्रोल पंप तक निकाले गए मार्च में करीब 200 पीआरडी जवान शामिल हुए। इनमें बड़ी संख्या में महिला जवान भी मौजूद रहीं। शाम करीब चार बजे निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान जवानों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। जवानों की प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन और साल के 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।
विज्ञापन

मार्च में मेडिकल, डीडीआरएफ, सुरक्षा बल समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हुए। जवानों ने कहा कि वे विभिन्न परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं और कई बार दोहरा कार्य भी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप वेतन और रोजगार की सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने जवानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान कर्मचारी व्यवस्था की रीढ़ हैं और कठिन परिस्थितियों में मेहनत से कार्य करते हैं। उनकी मांगें पूरी होनी चाहिए। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के नेता अर्जुन कंडारी ने कहा कि पीआरडी जवानों को समान कार्य-समान वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने जवानों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन जताया।
विज्ञापन


कैंडल मार्च में संगठन के जिलाध्यक्ष भारत बैरवाण, जिला उपाध्यक्ष प्रेम भैतवाल, जिला महामंत्री चंद्रमोहन, जिला कोषाध्यक्ष सुनील बैरवाण, भुवनेश नेगी, राकेश नौटियाल, नवीन मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें