फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर गए पीआरडी जवान

Mon, 23 Nov 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता देने और 365 दिन रोजगार की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता देने, वर्षभर 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की मांग के लिए जनपद के पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। पीआरडी हित संगठन के जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण, जिला उपाध्यक्ष प्रेम भेतवाल और कोषाध्यक्ष सुनील बैरवाण ने बताया कि जवान लंबे समय से मांगों के लिए शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विभाग अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें इसके लिए प्रांतीय रक्षक दल संगठन की ओर से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य बहिष्कार के निर्णय की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान पवन कुमार नवीन मैठाणी, दरम्यान, जसपाल, हरीश लाल, मनोज गैरोला, नीरज नौटियाल, प्रकाश धनाई, भुवनेश और दीपक गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें