पीआरडी जवानों के 15 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर सीओ जीएल कोहली ने दिए जरूरी टिप्स।
- फोटो : RUDRAPRYAG
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के 15 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने कहा कि पीआरडी जवान सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने प्रशिक्षित जवानों से हरिद्वार कुंभ में कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नगरासू में आयोजित शिविर के समापन पर सीओ कोहली ने कहा कि कोरोना काल में पीआरडी जवानों ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए है। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, थाना प्रभारी जसपाल नेगी, कैंप कमांडेंट मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट राधिका, प्रशिक्षक दामोदर प्रसाद अनिल कुमार, पंकज भारती आदि थे। संवाद