फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022 के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मिशन 2022 की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। हमारा लक्ष्य मिशन 2022 में जिले की दोनों विस सीटों पर जोरदार जीत दर्ज करना है। उन्होंने मातृशक्ति से एकजुट होकर संगठन मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, महिला मोर्चा प्रभारी व नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, सरला भट्ट, किरन शुक्ला, दर्शनी पंवार, अंजू नौटियाल, बीना राणा, मंजू देवी रावत, सुमन जमलोकी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें