फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भैरवनाथ मंदिर में की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 26 Mar 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। रामनवमी के अवसर पर विश्वनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित भैरवनाथ मंदिर में वैदिक विधि से प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर समिति और ग्राम रुद्रपुर व सांकरी के हकूकधारियों की मौजूदगी में पुजारी शांतिलिंग, धर्माधिकारी ओमप्रकाश शुक्ला, वेदपाठी नरेश कुकरेती और महावीर तिवारी ने विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान मंदिर में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई। मंदिर के शिखर पर मंगोली गांव के हकूकधारी की ओर से ध्वजारोहण किया गया। वहीं तीर्थपुरोहितों ने भैरव का आह्वान किया और सांकरी के ग्रामीणों ने पंच पांडवों के वाण मंदिर में स्थापित किए। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल, सभासद गौरव रावत, पूर्व प्रधान कमल रावत, प्रेम सिंह नेगी, बच्चन सिंह नेगी, मदन अग्रवाल और नवीन देवशाली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें