अगस्त्यमुनि। विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम चमस्वाड़ा में स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से करीब 70 परिवारों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। ग्राम प्रधान यशवंत बुटोला ने बताया कि चामक से ऊपराई तोक होते हुए बलकंडी तोक तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह मार्ग जिला योजना में भी शामिल किया जा चुका है। संबंधित विभागों व जिलाधिकारी को कई बार पत्र भी भेजे गए लेकिन सडक आज तक नहीं बनी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। संवाद