फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फूंकने से अगस्त्यमुनि में तीन दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि के मुख्य बाजार व विजयनगर में तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया। कहा कि तीन दिन से अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। बिजली के अभाव में जहां लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं, दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नारेबाजी के साथ ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे व्यापारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि रविवार को ट्रांसफार्मर फूंकने से मुख्य बाजार और विजयनगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। उसी दिन ऊर्जा निगम के कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। यहां तक कि सोमवार को भी दूरभाष पर समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिजली सप्लाई नहीं हो पाई है। उन्होंने शासन, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र बिजली बहाली की मांग की। ऊर्जा निगम की अवर अभियंता ने बताया कि ऋषिकेश से ट्रांसफार्मर आने में देरी हुई है। मगर जल्द सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में व्यापारी उमेश कांडपाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, जगदंबा सकलानी, प्रमोद मलासी, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें