फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीरी, ओरिंग समेत कई गांवों में चार दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के भीरी, औरिंग समेत अन्य गांवों में चार दिन से बिजली सप्लाई ठप है। इस कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र कंडारी ने बताया कि बीते मंगलवार से ओरिंग के पास 11केवी की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो रखी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। साथ ही अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। इधर, शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंखमिचौली का खेल चलता रहा। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत के लिए संबंधित जेई को निर्देशित कर दिया गया है। रविवार दोपहर तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें