फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा प्रस्तावित चार विद्युत सब स्टेशन के निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्रवाई शुरू हो गई है। चिह्नित भूमि के हस्तांतरण के लिए वन विभाग के साथ कार्रवाई प्रगति पर है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम द्वारा अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फतेहपुर के भट्टनगर में 2018 में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण की कवायद चल रही है। इसके लिए चिह्नित भूमि ऊर्जा निगम के नाम हो चुकी है। निगम द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर सेकंड्ररी सिविल विंग देहरादून को भेज दिया गया है। इस सब स्टेशन से क्षेत्र के 21 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों को पर्याप्त बिजली मिलेंगी। दूसरी तरफ बांसवाड़ा में भी 33केवी का विद्युत सब स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। इससे बसुकेदार व केदारघाटी के 30 से अधिक ग्राम पंचायतों को लो-वोल्टेज व रोस्टिंग से निजात मिलेगी। सोनप्रयाग में बनने वाले 25 केवी सब स्टेशन से त्रियुगीनारायण, तोषी, गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक पर्याप्त बिजली सप्लाई होगी। इधर, नगरासू क्षेत्र में भी 33केवी का विद्युत सब स्टेशन को हरी झंडी मिल चुकी हैं। इससे 100 से अधिक गांवों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। लघु-कुटीर उद्योग भी संचालित हो सकेंगे। ईई मोहित डबराल का कहना है कि सब स्टेशनों के निर्माण के लिए सेकंड्ररी सिविल विंग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस वर्ष के मध्य तक कुछ जगहों पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें