फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऊखीमठ-करोखी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे

Wed, 30 Sep 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऊखीमठ। ऊखीमठ-पैंज-करोखी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण की मांग उठाई।
उदयपुर वार्ड निवासी अनिल कुंवर, आशीष रावत, राजेश बर्त्वाल एवं विनोद बर्त्वाल ने बताया कि यह मार्ग करोखी तक करीब नौ किलोमीटर लंबे मार्ग का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा डामर उखड़ने से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। नगर पंचायत के उदयपुर वार्ड सहित ग्राम सभा करोखी एवं पैंज के ग्रामीण प्रतिदिन इसी जर्जर मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। वहीं एनपीसीसी के सहायक अभियंता अजय डबराल ने बताया कि मार्ग के सुधारीकरण एवं गड्ढा मुक्त करने के लिए विभाग की ओर से 11.74 लाख रुपये का आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही मार्ग पर पैचवर्क एवं गड्ढा मुक्त अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे बना हादसों का केंद्र
फोटो
गड्ढों और जलभराव से वाहन चालक परेशान
कर्णप्रयाग से लंगासू तक दस किमी पर कई जगह है हाईवे बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से लंगासू तक गहरे गड्ढे और जलभराव यात्रियों व वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। बारिश के स्रोतों से निकलने वाला पानी कई जगह सड़क पर जमा हो गया है। इससे दोपहिया वाहन सवारों को रास्ता पार करने के लिए पीछे बैठे साथियों को उतारना पड़ रहा है।
कालेश्वर, लंगासू, उमट्टा और गांधीनगर सहित कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब है। बसों सहित छोटे-बड़े वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। चढ़ाई वाले मंडी समिति के पास के घुमावदार मोड़ पर गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना है। सड़क पर लंबा जाम भी लग रहा है। मोहन सिंह ने बताया कि गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इससे वाहनों के फिसलने का डर बना है। यशवंत असवाल, अनूप डिमरी, पुष्कर सिंह रावत, अनूप चौहान, देवी प्रसाद मैखुरी आदि ने बताया कि हाईवे पर बने गड्ढों से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं जिससे खतरा बढ़ रहा है। वहीं एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

पैदल आवाजाही करना भी हुआ मुश्किल
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान का असर नजर नहीं आ रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उद्यान विभाग के समीप जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हैं। इनमें पानी भरने से पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से सभी विभागों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन गुजरने पर गंदा पानी पैदल चल रहे लोगों पर गिर रहा है। स्थानीय सोबत पंवार का कहना है कि हाईवे पर गड्ढे होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों में भरे पानी से राहगीरों के कपड़े खराब हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से गड्ढों को भरने की मांग की। इधर बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें