फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात डाक्टर की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 06 Feb 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जखोली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को करीब सात बजे डा. सिन्हा अपने कमरे में गए। करीब आठ बजे रात भोजन के लिए जब उनके नौकर ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया।
विज्ञापन


मैनेजर इंद्रेश प्रताप की ओर से भी कई बार दरवाजा खटखटाया। सफलता नहीं मिलने पर मयाली पुलिस चौकी को फोन कर सूचित किया। चौकी प्रभारी एमएल शाह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने पर डाक्टर अपने बिस्तर में बेसुध हालात में पड़े मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बीते वर्ष सितंबर माह में पटना निवासी डा. सिन्हा की यहां तैनाती हुई थी। उन्हें दिल की कुछ तकलीफ थी। इसलिए अक्तूबर अंतिम सप्ताह में वे अवकाश पर गए थे। दो माह की छुट्टी के बाद वे  31 जनवरी को यहां पहुंचे थे। बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। रविवार दोपहर तक उनके परिजनों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें