पंतनगर में जरुरतमंद को दवाई का पार्सल देता डाकिया।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। रविवार को डाकघर में अवकाश होने के बाद भी पंतनगर निवासी एक जरूरतमंद व्यक्ति के घर दवाई का पार्सल पहुंचाया गया। व्यक्ति ने डाकिए का आभार व्यक्त किया। लॉकडाउन 2.0 शुरू होने के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती काफी हो गई है। ऐसे में उन लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिनकी दवाइयां अन्य राज्यों से यहां पहुंचती हैं। दरअसल, भारतीय डाक की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए इमरजेंसी सेवा शुरू की गई है। ऐसे में कोई भी किसी भी अन्य राज्यों से दवाइयों के पार्सल मंगवा सकता है। पंतनगर निवासी मनोज गुप्ता ने शनिवार को नोएडा की एक दवा कंपनी से अपने लिए दवाई मंगवाई थी। लेकिन रविवार के दिन डाकघर में अवकाश होने के चलते दवाई रविवार को पनतगर आना संभव नहीं थी। मुख्य डाकघर निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि लेकिन मनोज की इमरजेंसी को देखते हुए भारतीय डाकघर की ओर से स्पेशल सेवा के अंतर्गत 24 घंटे के भीतर दवाई का पार्सल नोएडा से पंतनगर पहुंचाया गया।