फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय

Wed, 01 Jul 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



अगस्त्यमुनि। किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और आय बढ़ाने के लिए ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में चयनित किसानों को पॉलीहाउस निर्माण, संचालन और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि पॉलीहाउस तकनीक कम भूमि पर अधिक उत्पादन और बेहतर आय का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण का लाभ लेकर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार के वैज्ञानिक डॉ. अंकित डुंगरियाल और डॉ. अंशुल ने बताया कि पॉलीहाउस में टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा और पत्ता गोभी जैसी उच्च मूल्य वाली सब्जियों का उत्पादन कर किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक प्रकाश आर्य सहित विकासखंड के विभिन्न गांवों से आए किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें