फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्री की जान

Sat, 16 May 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान गौरीकुण्ड पुलिस ने खाई में गिरे एक नेपाली यात्री का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने बयाया कि शनिवार को शटल पार्किंग से आगे एक व्यक्ति अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर पहुंच कर पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल मन बहादुर निवासी तिला गुफा कालिकोट नेपाल के है। घायल को उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया। रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, अर्जुन सिंह, भक्त दर्शन, सतीश चंद्र थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें