रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देश पर जिले के थाना और कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर जांच की। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें अवैध शराब की बिक्री, तस्करी, परिवहन और भंडारण की शिकायतों वाले क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही हैं। मुख्य मार्गों, ढाबों, होटलों और अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की गई। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद