फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: लोगों की मदद में जुटी पुलिस

Fri, 16 May 2025 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तैनात पुलिस के जवान सभी की मदद में जुटे हैं। विषम परिस्थितियों में जवान पैदल मार्ग से धाम तक मुस्तैद होकर यात्रियों की मदद कर रहे हैं। 12 दिनों में पुलिस पैदल मार्ग से धाम तक 50 से अधिक बिछड़े यात्रियों को उनके परिजनों से मिला चुकी है। साथ ही 20 से अधिक यात्रियों के खोए मोबाइल, पर्स की खोज कर उन्हें लौटा चुकी है। एसपी के निर्देश पर सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सीओ विकास पुंडीर और सीओ अभिनय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस के जवान भक्तों की सुरक्षा में डटे हैं। पैदल मार्ग पर संवेदनशील स्थानों पर कई बुजुर्ग यात्रियों को रास्ता पार कराया जा रहा है। साथ ही दर्शन भी कराए जा रहे हैं। दिव्यांग यात्रियों की मदद भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें