फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस और परिवहन विभाग ने दी छात्रों को सड़क सुरक्षा जानकारी

Sat, 07 Feb 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस की ओर से चलाए जा रह जन-जागरूकता अभियान के तहत बसुकेदार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज किमाणा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क दुर्घटना और साइबर अपराध की जानकारी दी। पुलिस ने सभी को नियम पालन, जीवन बचाएं का संदेश देते हुए हेलमेट और सीटबेल्ट लगाने, अल्पायु ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और स्टंट, साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। वहीं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में परिवहन विभाग द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा और नियमों की जानकारी दी। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़ी सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें