रुद्रप्रयाग। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के गुलाब राय मैदान में शनिवार को विद्यालय स्तरीय छात्र-छात्राओं की प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित जूनियर वर्ग लेमन रेस में ईशानी और प्रियांशु प्रथम रहे। कबड्डी में प्रियांशु और मानव विजयी रहे। इधर रस्सी कूद प्रतियोगिता में दिव्यांशु व साक्षी प्रथम रहे। ऊंची कूद में अंकुश प्रथम रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत और मुख्य शिक्षा अधिकारी पीके बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद किरन पंवार, नमन शर्मा, प्रधानाचार्य जमलोकी, एसएमसी अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, पीटीए अध्यक्ष प्रवीन सेमवाल समेत अध्यापक गण व छात्र उपस्थित रहे।