फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पीयूष का अंडर-19 के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन

Mon, 09 Nov 2026 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। खेड़ाखाल क्षेत्र के ग्राम नवासु निवासी पीयूष रौथाण का चयन अंडर-19 एसजीएफआई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। पीयूष, सुनील सिंह रौथाण के पुत्र हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित होगी। पीयूष के चयन पर राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के खेल शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर के मार्गदर्शन में पीयूष ने नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारा। विद्यालय से हाल ही में छह अन्य विद्यार्थी भी रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें