फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बास्केटबाल में पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर में आयोजित दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता -2019 का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम 36 अंकों के साथ विजेता बनी।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित यूनिटी लॉ कॉलेज मेें अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री सुरेश चंद्र परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल एवं मेयर रामपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में एमबी राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, डीएसबी परिसर नैनीताल, राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़, राजकीय महाविद्यालय रामनगर की छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को एमबी राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी और राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम 36 अंकों के साथ विजेता, जबकि हल्द्वानी महाविद्यालय की टीम 26 अंकों के साथ उपविजेता रही। अतिथियों ने विजेता टीमाें को ट्रॉफी प्रदान की। चयनित टीम प्रशिक्षण कैंप के बाद नवंबर में मुरथल यूनिवर्सिटी हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, डीडी जोशी ,आनंद खम्पा, अंकुश रौतेला, सावन मेहरोत्रा, सुधा जोशी, गौरव जोशी, नीतीश कुमार, आरपी भारती, राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें