बाबा केदार के दर्शनों को राजस्थान से केदारनाथ पहुंचे एक तीर्थयात्री की तीर्थपुरोहितों ने मदद की। यात्री का सामान व बटुवा कहीं खो गया था। उसके पास लौटने के लिए एक भी रुपया नहीं था। शनिवार को तीर्थपुरोहित समाज के मौजूद सभी लोगों ने आपस में चंदा एकत्रित कर यात्री को 5000 रुपये की धनराशि भेंट की। तीर्थपुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि बाबा केदार के दरबार में आने वाले यात्रियों की हरसंभव मदद की जाएगी। संवाद