देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 61वें दिन भी जारी रहा। मंदिर परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना दिया और मंदिर मार्ग से हेलीपैड तक जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से बोर्ड भंग नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आगामी 1 सितंबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में केदारघाटी के ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, अंकुर शुक्ला, शुभांशु शुक्ला, मुकेश बहुगुणा, दीपनारायण शुक्ला समेत अन्य तीर्थपुरोहित शामिल थे।