पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में तैनात फार्मेसिस्ट की खेलते समय अचानक हालत बिगड़ जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि फार्मेसिस्ट अस्थमा का रोगी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक बुधवार देर शाम गैरसैंण निवासी फार्मेसिस्ट गिरीश चंद्र जुयाल (30 वर्ष) पुत्र सुरेशानंद स्टाफ और स्टाफ के अन्य लोग कमरे के निकट खेल रहे थे। इसी दौरान फार्मेसिस्ट जुयाल को खून की उल्टियां होने लगी और वह गश खाकर जमीन पर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां जांच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मयाली चौकी प्रभारी जहांगीर अली टीम के साथ पहुंचे। देर रात मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। सीएचसी के प्रबंधक इंद्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक फार्मेसिस्ट अस्थमा से पीड़ित था।