वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी वचन सिंह रावत ने जिले के सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालकों और ग्रेन डीलरों को मास्क का अनिवार्य उपयोग करने को कहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन संचालक बिना मास्क के होगा, उसे पेट्रो पदार्थ और राशन वितरित न किया जाए। दूसरी तरफ जिला पंचायत राज अधिकारी बसंत सिंह मेहता ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर वॉल पेंटिंग के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।